स्कैपुला (Scapula)
स्कैपुला (Scapula)
- यह पशु के अगले पैर की अस्थि है जो पसलियों (ribs) से सटी हुई होती है।
- यह अस्थि त्रिभुजाकार (triangular) तथा चपटी होती है जिसमें दो सतह तीन किनारे तथा तीन कोण होते हैं।
- यह अस्थि उपर से नीचे की ओर (downward) व आगे की तरफ (foreward) झुकी रहती है।
- सतह (surfaces) - Lateral व medial.
- किनारे (borders) - Anterior, posterior व dorsal.
- कोण (angles) - Cranial, caudal a distal.
- इसकी medial सतह सपाट होती है जिसमें एक खांच पाई जाती है जिसे Subscapular fossa कहते है।
- इसका ऊपरी भाग निचले भाग की अपेक्षा अधिक चौड़ा होता है तथा इसकी पार्श्व सतह पर एक कटंक (spine) होता है जिसे scapular spine कहते हैं जो इस सतह को दो असमान भागों में विभक्त करता है (1:3 के अनुपात में ) व इसका आगे का उठा हुआ भाग ऐक्रोमियन प्रवर्ध (acromian process) कहलाता है।
- आगे की ओर छोटे भाग को supra-spinous fossa व पीछे की ओर के बड़े भाग को infra-spinous fossa कहते है।
- पृष्ठ किनारा (dorsal border) मोटा व स्पंजी होता है जिससे स्कैपुलर उपास्थि (scapular cartilage) जुड़ी रहती है।
- Cranial angle पतला जबकि caudal angle मोटा होता है।
- Distal angle एक ग्लिनॉइड गुहा (glenoid cavity) तथा tuber-scapular से मिलकर बनता है। इस ग्लिनॉइड गुहा में ह्यूमरस का सिर फिट होता है।
- Glenoid cavity के चारों ओर एक खांच glenoid notch पाई जाती है।
- Tuberscapular के मध्य की ओर coracoid process पाया जाता है।
घोड़ा (Horse) :
- एक्रोमियन प्रवर्ध अनुपस्थित होता है।
- कोरेकोइड प्रवर्ध (coracoid process) बड़ा होता है।
- Tuber scapulae बड़ी होती है।
कुत्ता (Dog) :
- Scapular spine स्कैपुला को दो समान भागों में विभक्त करता है।
- Coracoid process अनुपस्थित।
भेड़ व बकरी (Sheep & Goat) :
- गाय को स्कैपुला के समान परन्तु आकार में छोटी होती है।
सुअर (Pig):
- Scapular spine बड़ा व पीछे की ओर बढ़ा हुआ रहता है।
- Glenoid notch अनुपस्थित। |
मुर्गा (Fowl) :
- यह लम्बी व कशेरूक दण्ड के समानान्तर स्थित होती है।
- फोरामन ट्राइऑसियम (foramen triosseum) पाया जाता है जो तीन अस्थियों स्कैपुला, कॉरेकॉइड व फर्कुला से मिलकर बना होता है।
Nice job✌✌keep it up...🙏
ReplyDeleteThanks dear
DeleteGood work
ReplyDeleteThanks
DeleteGood dada
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteShandar
ReplyDelete