कंकाल तंत्र (skeletal system):- जीवों में कंकाल तंत्र शरीर को सहारा व आधार प्रदान करता है। प्राणियों में कंकाल तंत्र को इसकी स्थिति के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जाता है - 1. बाह्य कंकाल (exoskeleton) 2. अन्त: कंकाल (endoskeleton) 1. बाह्य कंकाल (exoskeleton) - यह शरीर के बाहर की ओर स्थित होता है जो इसे सुरक्षा प्रदान करता है। जैसे -अकशेरूकी जंतुओं में कवच व काइटिन का बाह्य आवरण, मछलियों में शल्क, पक्षियों में फर (feathers) तथा स्तनधारियों में बाल (hair), पंजे (claws), खुर (hooves) आदि। 2.अन्त: कंकाल (endoskeleton) - यह शरीर के अंदर अस्थियों (bones) व उपास्थियों (cartilages) का बना होता है। इसका निर्माण मीसोडर्म (mesoderm) से होता है। प्राणी शरीर में कंकाल तंत्र बहुत प्रकार के कार्य करता है जो निम्न हैं :- शरीर का ढांचा तैयार करने में व इसे आधार प्रदान करते हुए एक निश्चित आकृति बनाये रखना। शरीर के विभिन्न कोमल अंगों की सुरक्षा व जोड़ों का निर्माण करना। रक्त कणिकाओं के निर्माण में। (RBC) कान की हड्डियों द...
Good bhai
ReplyDeleteTyy
DeleteVery good
ReplyDeleteThanks
DeleteVery nice
ReplyDelete