कपाल/खोपडी (Skull)

कपाल/खोपडी (Skull):-





  • गौवंश (cattle) की खोपड़ी या कपाल कई अन्य छोटी या बड़ी हड्डियों के समूहों से बनी होती है। यह हड्डियाँ आपस में जुड़ी (fused) रहती है जिसे सीयन (sutures ) कहते हैं।
  • प्रराम्भिक अवस्था में इन्हें अलग-अलग पहचाना जा सकता है।
  •  खोपडी के साथ नीचे का जबड़ा या मैण्डीबल (mandible) जुड़ा हुआ रहता।
  • जबड़े के साथ एक पतली मुडी हुई अस्थि होती है जिसे  हायऑइड   अस्थि (Hyoid bone) कहते है। यह अस्थि जीभ   (congue) के आधार   भाग में छिपी रहती है।
  •  खोपड़ी के ऊपरी भाग को क्रेनियम (cranium) कहते है जो मस्तिष्क को घेरे रहता है तथा उसे पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करता है।
  •  खोपड़ी में कार्नुअल प्रवर्ध (cormual process) उपस्थित होते हैं।
  •  खोपड़ी के पिछले भाग में एक गड्ढ़ा होता है जो दो ऑक्सीपिटल  कॉण्डाइल (occipital condyles) से घिरा रहता है, जिससे मस्तिष्क से     मेरू दण्ड (spinal cord) निकलती है। इस छिद्र को foramen of  magnum कहते है।
  • ऊपरी जबड़ा प्रीमैक्सीला (Premaxilla) एवं मैक्सिला (Maxilla) हड्डियों   से बनता है। मैक्सिला में प्रीमोलर व मोलर दांतों के लिए खाँच पाई जाती है।
  •  रोमन्थियों (ruminants) में ऊपर वाले जबड़ों में क्रन्तक दाँत (incisor teeth) नहीं होते बल्कि इनके स्थान पर डेन्टल पैड (dental pad) पाया   जाता है।
  •  निचले जबड़े में मोलर, प्रीमोलर व इन्साइजर दाँत पाये जाते हैं।


खोपड़ी या कपाल की अस्थियों को सरलता के लिए दो भागों में बांटा जाता है-


1.कपालीय अस्थियों (Cranial bones)2.अनिकास्थिक अस्थियां (Facial bones)


1.कपालीय अस्थियों (Cranial bones)-


  1. ऑफ्सीपिटल (Ocipitai) -1
  2. स्फीनॉइड (Sphenoid)-1
  3. इथमॉइड (Ethmoid)-1
  4. पैराइटल (Perietal)-2
  5. फ्रन्टल (Frontal)-2
  6. टेम्पोरल (Temporal)-2
  7. इन्टरपैराइटल (Interperietal)-2


2.अनिकास्थिक अस्थियां (Facial bones)-


  1. मैक्सिला (Maxila)-2      
  2. प्रीमैक्सिला (Premaxilla)-2
  3. पैलेटाइन (Palatine)-2
  4. टेरीगॉइड (Pterygoid)-2
  5. नेसल अस्थि (Nasal bone)-2
  6. लेक्रिमल (Lacrimal)-2
  7. टर्बिनेट(Turbinate)-2+2
  8. मेलार (Malar)2
  9. वोमर (Vomar)-1
  10. मेण्डीबल (Mandible)-2
  11. हायऑइड (Hyoid)-1


घोडा (Horse):



  • कॉर्नुअल प्रवर्ध (comual process) अनुपस्थित ।
  • प्रीमैक्सिला व मैण्डीबल में इन्साइजर दाँत (incisor teeth) उपस्थित होते हैं।
  • नर में कैनाइन दाँत (canine teeth) होते है जबकि मादा में ये अल्प विकसित होते हैं।


कुत्ता (Dog):



  • प्रीमैक्सिला व मैण्डीबल पर इन्साइजर दात (incisor teeth) व कैनाइन दाँत (canine teeth) उपस्थित होते है।
  • कॉर्नुअल प्रवर्ध (cornual process) अनुपस्थित ।
  • ऑर्बिटल वलय (orbital ring) अपूर्ण (incomplete) होती है।


सुअर (Pig) :



  • प्रीमैक्सिला व मैण्डीबल पर इन्साइजर व कैनाइन दात उपस्थित होते हैं।
  • आर्बिटल वलय (orbital ring) अपूर्ण।
  • थुथन (snout) में एक अस्थि होती है जिसे 0s-rostrae कहते हैं। 


मुर्गा (Fowl) :



  • एक ही ऑक्सीपिटल कॉण्डाइल (0ccipital condyle) होता है।
  • प्रीमैक्सिला व नैसल (nasal) अस्थियां काफी लम्बी होकर चोंच (beak) के रूप में होती है।






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

टिबिया-फिबुला (Tibia-fibula)

कंकाल तंत्र (skeletal system)

रेडियस-अल्ना (Radius-ulna)