ह्यूमरस (Humerus)
ह्यूमरस (Humerus) :
- यह अस्थि तिरछी नीचे की तरफ (obliquely downward) तथा पीछे की तरफ (backward) स्थित होती है।
- यह ऊपर की ओर Scapula अस्थि की glenoid notch से जुड़ी हुई होती है तथा निचला सिरा रेडियस-अल्ना से जुड़ा रहता है।
- इस अस्थि में एक दण्ड (shaft) तथा दो सिरे (cxtrimities) होते है।
- Shat कुण्डलित तथा चार सतहों (surfaces) में बंटी रहती है। इसकी पाश्श्व सतह पर घुमावदार musculo-spiral groove होती है जो पेशियों को स्थान प्रदान करती है। इसके निकट एक उभार पाया जाता है जिसे deltoid tuberosity कहते हैं।
- मध्य (medial) सतह गोलाकार होती है।
- अग्र सतह (anterior surface) त्रिभुजाकार (triangular) होती है जो ऊपर से चौड़ी तथा नीचे से संकरी होती है।
- पश्च सतह (posterior surface) गोलाकार (rounded) तथा चिकनी होती है जिस पर nutrient foramen पाया जाता है।
- निकटस्थ सिरे (proximal extrimity) पर कुछ उभरी हुई संरचनाएं head व tuberosity होती है जो कि एक खांच bicipital groove द्वारा विभक्त होती है।
- दूरस्थ. सिरे (distal extrimity) पर दो कोण्डाइल (condyle) होते हैं जिनमें से medial condyle बडा व lateral condyle छोटा होता है।
- इसके अग्र योजक क्षेत्र (anterior articular area) के ऊपर एक गड्ढा पाया जाता है जिसे कॉरोनॉइड गर्त (coronoid fossa) कहते हैं।
- पश्च दिशा में (posterior side) एक गड्ढा होता है जिसे ऑलेक्रोनन गर्त (olecronon fossa) कहते हैं जो दोनों तरफ ऐपिकॉण्डाइल (epicondyles) से घिरा होता है।
- ऑलक्रोनन गर्त के विपरीत दिशा में radial fossa होता है।
घोड़ा (Horse) :
- Deltoid tuberosity अधिक उभरी होती है।
- Bicipital groove एक ridge के द्वारा विभाजित होती है ।
- Nutrient foramen मध्य सतह (medial surface) पर हता है।
कुत्ता (Dog):
- तुलनात्मक रूप से ज्यादा लम्बी तथा कुण्डलित होती है।
- Radial fossa तथा olecronon fossa आपस में जुड़े रहते है जो एक बड़ा supra-trochlear foramen बनाते है।
भेड़ व बकरी (Sheep & Goat):
- गौवंश के समान होती है।
सुअर (Pig):
- Musculo-spiral groove ज्यादा गहरी नहीं होती।
- Supra-trochlear foramen अधिकांशत: उपस्थित होता है।
मुर्गा(Fowl) :
- इसमें न्यूमेटिक फोरामेन (pneumatic foramen) पाया जाता है।







Nice bhai
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteThanks
DeleteThanks
ReplyDeleteGood work
ReplyDelete